नोएडा। हिन्दुस्तान, जून 27 -- नोएडा सेक्टर-55 में जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से संचालित आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम में रहने वाले महिला और पुरुष दयनीय स्थिति में मिले। उनके हाथ बांधकर कमरों में बंद करके रखा गया था। यह जानकारी राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने गुरुवार को पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ की गई जांच के बाद दी। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने आश्रम को सील करने और महिला और पुरुषों को अन्य वृद्ध आश्रम में भेजने के निर्देश दिए। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ फोटो वायरल हुए थे। वीडियो में एक महिला के हाथ बंधे थे। उन्हें खोला जा रहा था। वीडियो वायरल करने वाले का दावा था कि ये हालात सेक्टर-55 स्थित आनंद निकेतन वृद्ध सेवा आश्रम के हैं। यहां रहने वाले अधिकतर बुजुर्गों को इसी तरह दय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.