नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी नर्सरी से लेकर 8वीं तक की कक्षाओं में छुट्टी घोषित कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मेधा रूपम की ओर से जारी आदेश के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से इस संबंध में स्कूलों को लेटर भेज दिया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली में कोल्ड डे दर्ज किया गया। प्रशासन ने ठंड बढ़ने और घने कोहरे की आशंका के चलने यह फैसला लिया है।आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश गौतमबुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी महोदय की ओर से जारी निर्देश के अनुपालन के तहत सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा-8 तक के स्टूडेंट की 10 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। उक्त आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है...