नोएडा, जून 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को नई बसें मिलनी शुरू हो गई हैं। इसमें मंगलवार को सात नई बसें मिली हैं। इसमें नोएडा डिपो को छह और ग्रेटर नोएडा डिपो को एक बस मिली है। बसों को नए रूटों पर चलाया जाएगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 260 साधारण बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। नीलामी के मानकों को पूरा करने के कारण दोनों डिपो से कई बसें हटा दी गई थी। इनके स्थान पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय नई बसें उपलब्ध करा रहा है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि 80 नई बसें मिलनी हैं। इसमें से सात बसें मिल गई हैं। दस दिन के भीतर बाकी बसें भी मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि नए रूटों में दिल्ली से मैनपुरी बेवर, नोएडा से वाया मथुरा, आगरा, सिरसागंज, नोएडा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.