नोएडा, दिसम्बर 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के एक्यूआई में रविवार को कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद नोएडा का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में ही रहा। नोएडा देश का दूसरा सबसे वायु प्रदूषित शहर रहा। नोएडा का एक्यूआई 317 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले एक्यूआई 27 अंक कम हुआ। ग्रेटर नोएडा का 290 रहा। यहां के एक्यूआई में 29 अंक की कमी दर्ज की गई। जिले में सबसे वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर-125 रहा। यहां का एक्यूआई 339 दर्ज किया गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पांच स्थानों पर पीएम 2.5 का स्तर पीएम 10 के स्तर से अधिक दर्ज किया गया। सेक्टर-1 की वायु प्रदूषण मापक मशीन रविवार को भी ठीक नहीं हो पाई। ऐसे में यहां के एक्यूआई का डाटा जारी नहीं हुआ। शनिवार को भी डाटा नहीं मिला था। 37 दिनों से लगातार नोएडा की हवा दमघोंटू बनी हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.