नोएडा, फरवरी 24 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगातार तीसरे दिन वायु प्रदूषण बढ़ा। दोनों शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। अगले तीन-चार दिनों में भी एक्यूआई खराब श्रेणी में रहने की आशंका है। नोएडा का एक्यूआई 247 दर्ज किया गया। एक दिन पहले के मुकाबले एक्यूआई 26 अंक बढ़ा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 264 रहा। यहां का एक्यूआई भी 26 अंक बढ़ा। इस महीने दो दिन हवा बेहद खराब श्रेणी, 13 दिन खराब श्रेणी और बाकी के दिन मध्यम श्रेणी में रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पिछले एक हफ्ते से दोपहर में गर्मी होने लगी है। अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच सकती है। यानि होली के दिन दोपहर गर्म रहने की संभावना ह...