नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की देर रात शराब के नशे में धुत चार युवकों ने नोएडा एयरपोर्ट जाने से मना करने पर कैब चालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के दौरान पीड़ित का मोबाइल और पांच हजार रुपये कहीं गिर गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दिल्ली के द्वारका से चार लोगों ने गुरुवार की रात रैपिडो ऐप से यमुना एक्सप्रेसवे के टोल तक कैब बुक की। कार चालक राकेश कुमार ने बताया कि कैब में चार लोग सवार हुए जब वह यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तो युवकों ने नोएडा एयरपोर्ट के पास स्थित किशोरपुर गांव तक चलने की बात कही। कार चालक ने देर रात होने और रास्ता सुनसान होने की वजह से वहां जाने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर नशे में धुत युवकों ने उ...