विक्रम शर्मा। नोएडा, जनवरी 21 -- मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित एसआईटी ने इंजीनियर की मौत मामले की जांच मंगलवार को शुरू कर दी। एसआईटी ने करीब चार घंटे तक प्राधिकरण के दफ्तर में हर पहलू पर जांच की। नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन को इस घटनाक्रम से जुड़े सवालों की सूची सौंपते हुए दो दिन के अंदर जवाब मांगे। एसआईटी बुधवार को दोबारा प्राधिकरण दफ्तर आ सकती है। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है। इसमें सदस्य के तौर पर मंडलायुक्त मेरठ भानू चंद्र गोस्वामी और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता शामिल हैं। एसआईटी दोपहर करीब सवा बारह बजे नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंची। एसआईटी ने प्राधिकरण के बोर्ड रूम में पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम और नोएडा के एसीईओ कृष्णा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.