नोएडा, फरवरी 4 -- नोएडा के सेक्टर-150 के जिस गड्ढे में 16 जनवरी की रात गिरकर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हुई, वह नियमों का उल्लंघन कर खोदा गया था। बिल्डर ने इस भूखंड पर एक बेसमेंट बनाने के लिए प्राधिकरण से नक्शा पास कराया, जबकि इसकी छह गुना तक खुदाई करा दी। प्राधिकरण की ओर से एसआईटी को दी गई जानकारी में यह खुलासा हुआ है। जिस भूखंड में हादसा हुआ, वह उपविभाजन होने बाद विजटाउन बिल्डर को मिला था। वैसे प्राधिकरण ने स्पोर्ट्स सिटी का यह भूखंड नंबर-2 लोटस ग्रीन बिल्डर को आवंटित किया था। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक विजटाउन बिल्डर ने सिर्फ एक बेसमेंट का नक्शा नोएडा से पास कराया था। उसके बाद बिल्डर ने खनन विभाग से पहले तीन मीटर और फिर पांच मीटर खुदाई की एनओसी ली थी। ऐसे में आठ मीटर की अनुमति खनन विभाग से ली गई। इस हिसाब से करीब दो बेसमेंट ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.