नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा के भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे टूटी सड़कों की मरम्मत का काम आखिरकार शुरू हो गया है। आगाहपुर से फेज-2 तक सड़क की हालत बहुत खराब थी, जिससे लोगों को गहरे गड्ढों और लंबे ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता था। प्राधिकरण और सेतु निगम के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद अब सुलझ गया है और करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट को जून के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।सफर होगा आसान डीएससी यानी दादरी-सूरजपुर-छलेरा मार्ग पर भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है। यहां सड़क, नाला, यूटर्न समेत अन्य काम चार महीने में पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद वाहन चालकों का सफर आसान हो जाएगा।जगह-जगह गहरे गड्ढे अभी एलिवेटेड रोड के नीचे सेक्टर-41 आगाहपुर से फेज-2 तक दोनों तरफ सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। जगह-जगह गहरे गड्ढे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.