नोएडा, नवम्बर 21 -- नोएडा जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्काडा योजना के तहत नए बिजली उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसमें जीआईएस तकनीक से 33/11 केवी के नौ उपकेंद्र और एआईएस तकनीक के छह उपकेंद्र बनाए जाएंगे। जिले में स्काडा के तहत बिजली ढांचे को सुधारने के लिए 1313 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए शहरी और देहात क्षेत्रों में 15 उपकेंद्र बनाया जाएंगे। इसके लिए सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। अगले दो वर्षों में ये उपकेंद्र बनाने की योजना है। जीआईएस तकनीक के बिजली उपकेंद्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सामान्य एआईएस (एयर इंसुलेटेड सिस्टम) तकनीक से बनने वाले बिजली घर की अपेक्षा 60-70 फीसदी कम जमीन की आवश्यकता पड़ती है। जीआईएस तकनीक के बिजली उपकेंद्र पूरी तरह से कंप्यूटराइज होते हैं, इसलिए मरम्मत का समय या चेतावनी पहले ही मिल जाती है...