नोएडा, अक्टूबर 2 -- दशहरा के मौके पर गुरुवार दोपहर से सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-62 और सेक्टर-46 में रामलीला स्थल के आसपास की सड़कों पर वाहनों के रास्ते बदले जाएंगे। लोगों को वैकल्पिक रास्तों से आना-जाना होगा। यह व्यवस्था गुरुवार देर रात तक लागू रहेगी। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से रामलीला स्थल के आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर वाहनों को निकाला गया। गुरुवार को दशहरा का मुख्य कार्यक्रम होगा। ऐसे में कार्यक्रम स्थलों के आसपास की सड़कों पर दोपहर दो बजे से वाहनों के रास्तों में बदलाव कर दिए जाएंगे। डायवर्जन की यह व्यवस्था देर रात तक लागू रहेगी। कार्यक्रम स्थल तक सिर्फ पास वाले वाहन जा सकते हैं। दशहरे के दिन यातायात से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लोग हेल्प लाइन नंबर- 997100...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.