नोएडा, जनवरी 20 -- नोएडा में भंगेल एलिवेटेड रोड पर मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार लग्जरी जैगुआर कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नोएडा थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।हिमाचल नंबर की है कार पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस को मंगलवार सुबह 3 बजे के करीब सूचना मिली कि नोएडा भंगेल एलिवेटेड रोड पर भंगेल से नोएडा की तरफ आते समय हिमाचल नंबर HP 11 C 6003 की एक जैगुआर कार डिवाइडर से टकरा गई है। उसमें कुछ लोग फंसे हुए हैं। घटना की सूचना पाकर थाने से पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। कार में फंसे हुए च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.