देवरिया, मार्च 22 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक की गई। गहमा गहमी और नोंक झोंक के बीच बोर्ड ने 32 करोड़ की परियोजनाओं की मंजूरी दी। नगर में अब एक और पक्का छठ घाट बनेगा। अध्यक्ष सुधा निगम की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर दो बजे से सभागार में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। जिसमें अधिशासी अधिकारी नितेश गोरव ने पिछली कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने टैक्सी स्टैण्ड एवं नगर स्थित सार्वजनिक शौचालयों की नीलामी पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 32 करोड़ की परिजनाओं के प्रस्ताव की स्वीकृति किया गया है। अध्यक्ष सुधा निगम ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में लाला टोली वार्ड में स्थित धोबी घाट का सुन्दरीकरण, बथुआ रिवर फ्रंट का विस्तार और सुन्दरीकरण, विवाह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.