प्रयागराज, नवम्बर 29 -- बीआरसी बहादुरपुर में आयोजित दो दिवसीय नॉलेज शेयरिंग मेला में 18 स्कूलों ने अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया। इससे ब्लॉक के सभी शिक्षक नवाचारों से रूबरू हुए। प्राइमरी स्कूल चकहिनौता, बनी, देवरिया, मलावां खुर्द, सुदनीपुर आदि स्कूलों ने प्रतिभाग किया। बीईओ बहादुरपुर राकेश यादव ने कहा कि नए-नए नवाचारों का प्रयोग शिक्षक विद्यालयों में छात्रों के साथ करें, जिससे छात्र रुचिपूर्ण ढंग से शिक्षा को और बेहतर तरीके से सीख सकें। एआरपी रीना यादव, डॉ. शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजीव रंजन सिंह, कृपाशंकर पटेल, प्रशांत तिवारी, अमिताभ, नागेंद्र, विशाल, गीता, किरन, उमरा, शांत कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...