मथुरा, फरवरी 25 -- मथुरा। आरसीए गर्ल्स कॉलेज की बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा भावना वैष्णव का नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज प्रतियोगिता 2025-26 के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 23 से 27 फरवरी तक आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ में आयोजित की जा रही है। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। महाविद्यालय के सचिव गिरीश अग्रवाल एवं प्राचार्य प्रो. अंजू बाला अग्रवाल ने छात्रा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह चयन महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भावना वैष्णव प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज एवं जनपद का नाम रोशन करेंगी। भावना वैष्णव का चयन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम बताया गया है। महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य क...