चतरा, मार्च 7 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी के नॉर्थ कर्णपुरा आह्वाहन नीति के तहत संजीवनी अस्पताल में गुरुवार को सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीआईएसएफ स्थापना सप्ताह समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था। इसका आयोजन शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम का पीएस सिर्जीत, डीसी, सीआईएसएफ, एनकेएसटीपीपी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस शिविर में सीआईएसएफ के 56 स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस नेक कार्य में योगदान दिया। उनकी यह नि:स्वार्थ सेवा समाज में सहयोग और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करती है तथा जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक रक्त आपूर्ति सुनिश्चित करती है। इस पहल का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना और इसके जीवनरक्षक प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाना था। शेख भिखारी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.