कोडरमा, जून 21 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। फिरोजपुर मंडल के जंडियाला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया जायेगा। इसमें अमृतसर- टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग अमृतसर- तरन तारन- ब्यास होते हुए 27 जून व 2 जुलाई को चलेगी। वहीं सियालदह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, परिवर्तित मार्ग ब्यास- तरन तारन- अमृतसर होते हुए 4 जुलाई को चलेगी। जबकि कोलकाता- अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ब्यास- तरन तारन- अमृतसर होते हुए 5 जुलाई व 8 जुलाई को चलेगी। उक्त जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मो. इकबाल ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.