आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मऊ-शाहगंज रेलखंड पर दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत खोरासन रोड से सरायमीर और फरिहा के बीच नॉन इंटरलाकिंग कार्य होना है। इसके चलते ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे ने एक पैसेंजर ट्रेन को निरस्त करने के साथ ही शार्ट टर्मिनेशन, नियंत्रण और पुनर्निर्धारण किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बलिया एवं शाहगंज के बीच 19 से 28 मार्च तक 55133/55134 बलिया-शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी तरह बलिया से 19 से 28 मार्च तक चलने वाली 55135 बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आजमगढ़ से शाहगंज के बीच निरस्त रहेगी। शाहगंज से 19 से 28 मार्च तक चलने वाली 55136 शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन से चलाई जाएगी। यह गाड़ी शाहगंज से आजमगढ़ के बीच निरस्त रहेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.