नोएडा, मार्च 18 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में आयोजित दूसरी भारतीय अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के बीच मंगलवार से रोमांचक मुकाबला शुरू हो गया है। चैंपियनशिप के नॉक आउट मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। भारतीय खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों पर हावी दिखे। उद्घाटन समारोह के बाद पहले दिन पुरुष वर्ग में 46 और महिला वर्ग में 35 मुकाबले हुए। दूसरी भारतीय अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 22 मार्च तक किया जा रहा है। उसके बाद पहली साउथ एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के मुकाबले शुरू होंगे,जो 26 मार्च तक चलेंगे। पहले दिन पुरुष वर्ग में भारत के नवदीप ने प्रवीण कुमार भारत को 4-2 से हराया। भारत के निपुण सांगते ने नेपाल के चौधरी सूरज को 4-0 से, कंबोडिया के साय सुचित्रा ने भारत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.