देवघर, मार्च 6 -- मधुपुर प्रतिनिधि बावनबीघा रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल बुधवार को कोलकता टेलिकॉम गिरिडीह बनाम गिरिडीह एलेवन के बीच खेला गया। जिसमें गिरिडीह एलेवन ने कोलकता टेलिकॉम गिरिडीह को 2 रनों से हराया। टॉस जीतकर गिरिडीह एलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाया। गिरिडीह एलेवन की ओर से राज मिश्रा ने 38 व मेराज ने 23 रन की पाली खेली। इधर कोलकता टेलिकॉम के दीपक ने 4 व अफसर ने 2 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलते हुए गिरिडीह टेलिकॉम की टीम निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी।गिरिडीह टेलिकॉम ओर से ओवेश ने 24 व वकील ने 19 रन की पाली खेली। गिरिडीह एलेवन के अमीर खुसरो व अजित ने 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.