गुड़गांव, जनवरी 12 -- गुरुग्राम। कृष्णा पब्लिक स्कूल में 3 दिवसीय दूसरी सुपर स्पीड खो-खो सीनियर नैशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सुपर स्पीड खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया, जिसमें देशभर के कई राज्यों की पुरुष एवं महिला टीमों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 12 महिला टीमों सहित कुल 288 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 40 से अधिक कोच, टीम मैनेजर और ऑफिशियल्स भी शामिल रहे। खास बात यह रही कि कई टीमों में 20 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मैदान में उतरे, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक और उच्च स्तरीय रहे। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित अनेक राज्यों की भागीदारी रही। प्रतियोगिता के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.