लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को नैमिष नगर योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों से बैनामा करायी गयी भूमि पर अवैध खनन मिलने पर उपाध्यक्ष ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिये हैं। एलडीए सीतापुर रोड पर लगभग 4035 एकड़ क्षेत्रफल में नैमिष नगर योजना लाने जा रहा है। इस आवासीय योजना में कुल 33 सेक्टर होंगे। प्रथम चरण में फेज-1 के 14 सेक्टरों को लांच करने की तैयारी है, जिसके लिए आच्छादित गांवों में भूमि जुटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। एलडीए यहां किसानों से जमीन की सीधी खरीद कर रहा है। एलडीए उपाध्यक्ष ने पुरवा गांव में बने साइट ऑफिस में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ जगहों पर अवैध खनन पाया गया। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.