लखनऊ, फरवरी 14 -- एलडीए की नैमिष नगर योजना में बख्शी का तालाब तहसील के निबंधन कार्यालय में लगभग 51 बीघा भूमि की रजिस्ट्री हुई। एलडीए ने 100 कृषकों से रजिस्ट्री कराई तथा 38 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट तत्काल वितरित किए गए। योजना से प्रभावित कृषकों को रजिस्ट्री के साथ ही प्रतिकर वितरण से लगातार सहमति पत्र प्राप्त हो रहे हैं। जल्द बैनामा कराने के लिए शनिवार को अवकाश के दिन निबंधन कार्यालय खोलकर कार्य किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...