लखनऊ, दिसम्बर 9 -- प्राचीनतम तीर्थ नैमिषारण्य को वैश्विक तीर्थ/पर्यटन केंद्र मथुरा से रेल से जोड़े जाने की मांग नैमिषारण्य मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति ने उठाई है। प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस बाबत पत्र भी लिखा गया है। समिति के महासचिव अजयपाल सिंह सोमवंशी ने जारी बयान में बताया कि 09 दिसंबर को हाथरस के 105 नागरिकों / श्रद्धालुओं ने सामूहिक हस्ताक्षर से भारत के प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री को पत्र भेजकर अनुरोध किया है। अनुरोध में कहा कि यदि नैमिषारण्य से हरदोई होकर फर्रुखाबाद तक केवल 112 किमी नई रेल लाइन बिछा दी जाए तो न केवल नैमिषारण्य एवं मथुरा-वृन्दावन तीर्थ आपस में जुड़ जाएंगे, बल्कि प्रदेश के पांचों वैश्विक तीर्थ एवं पर्यटन केंद्र भी रेल नेटवर्क से आपस में जुड़ जाएंगे। पूर्वोत्तर एवं पूर्वी भारत के राज्यों एवं उनमें विद्य...