अंबेडकर नगर, मार्च 10 -- विद्युतनगर। उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के अध्यक्ष एवं टांडा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने एसडीएम टांडा को मांग पत्र देकर नैपुरा सिकंदराबाद मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में हाजी ने कहा है कि सिकन्दराबाद से मोहल्ला नैपुरा जाने वाली सड़क कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है और जल निगम की खुदाई करने के कारण अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क की स्थिति ऐसी है कि पैदल चलना दूभर है, आए दिन ई-रिक्शा पलटता है तथा साइकिल व मोटरसाइकिल सवार गिरते रहते हैं। हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग जनहित में की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.