बागपत, जनवरी 5 -- बागपत। इफको व सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को सरूरपुर कलां गांव में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता इंदु सिंह रही। उन्होंने इफको नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, जैव उर्वरक, जल विलय उर्वरक आदि उत्पादों के लाभ, उनकी प्रयोग विधि तथा उत्पादों पर मिलने वाले इनसेंटिव व छूट के बारे में जानकारी दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सहकारी समितियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एडीसीओ बागपत जितेंद्र सिंह राणा, एडीसीओ खेकड़ा राजेश कुमार, एडीसीओ बड़ौत राजीव शर्मा, क्षेत्र अधिकारी इफको विशाल कटारिया, समस्त एडीओ सहकारिता, इफको ईझ्रबाजार केंद्र प्रभारी विनेश कुमार, सुधीर कुमार, विनीत पंवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.