मऊ, फरवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। कृषि भवन सभागार में भारत सरकार द्वारा संचालित धरती माता बचाओ अभियान के तहत एक दिवसीय जनपद स्तरीय नैनो उर्वरक कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता ने नैनो यूरिया के प्रयोग एवं नैनों डीएपी के प्रयोग के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही रसायनिक उर्वरक से धरती माता को बचाने के लिए इसको वैकल्पिक उर्वरक के बारे में प्रयोग करने के लिए सुझाव दिया।संचालन बीरु सिंह ने किया। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि इफको के वरिष्ठ प्रबंधक डा.बीके सिंह, कृषि वैज्ञानिक प्रशांत देव सिंह पिलखी एवं अपर जिला कृषि अधिकारी सौरभ सिंह, अपर भूमि संरक्षण अधिकारी मंगल सिंह, मृदा परीक्षण प्रभारी प्रभात पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...