नैनीताल, मार्च 20 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के हरमिटेज भवन में गुरुवार को नैनोसाइंस एंड नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर तथा कोरिया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के संयुक्त सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न स्थानों के साथ ही विदेशी वैज्ञानिकों ने भी हिस्सा लिया। तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का विषय ऊर्जा, कार्यात्मक सामग्री, अणु और नैनोटेक्नोलॉजी था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह, कुविवि के पूर्व कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, वर्तमान कुलपति प्रो. डीएस रावत और कोरिया के वैज्ञानिक प्रो. वान कुक चोई ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. नंद गोपाल साहू ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। अतिथियों की ओर से सारांश बुक का विमोचन किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.