वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईआईटी बीएचयू के स्कूल ऑफ मैटेरियल्स साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी की तरफ से शुक्रवार को 'क्वांटम डॉट्स एवं नैनोप्रौद्योगिकी में उभरते रुझान और तकनीकी प्रगति' विषय पर दो दिनी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। भारत-कोरिया की संयुक्त पहल पर शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना के तहत यह आयोजन संस्थान के देव एवं वर्धना गोस्वामी व्याख्यान कक्ष परिसर में हो रहा है। स्कूल ऑफ मैटेरियल साइंस के समन्वयक प्रो. चंदन उपाध्याय ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यशाला संयोजक प्रो. भोलानाथ पाल ने क्वांटम डॉट्स और नैनोप्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे नए अनुसंधानों पर चर्चा की। अनुसंधान एवं विकास के सह-अधिष्ठाता प्रो. प्रदीप पाइक ने नैनोविज्ञान एवं उन्नत सामग्रियों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की ज...