देवरिया, फरवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। विकास भवन स्थित गांधी सभागार में कृषि विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु नैनो उर्वरकों के उपयोग एवं लाभ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्या रहे। कार्यक्रम में जनपद के समस्त एडीओ (कृषि), एटीएम एवं बीटीएम द्वारा प्रतिभाग किया गया। इफको गोरखपुर से पधारे डॉ. विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक, द्वारा सभी प्रतिभागी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नैनो उर्वरकों से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से मृदा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम क...