लखीमपुरखीरी, मई 5 -- चपरतला। क्षेत्र के बीज विधायन संयंत्र पर गोष्ठी के माध्यम से इफको के अधिकारियों ने किसानों को उपज बढ़ाने के बारे में जरूरी जानकारी साझा की। सहकारिता का लक्ष्य-किसान हो समृद्ध विषय पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता इफको के अध्यक्ष दिलीप सिंह संघानी ने की। इफको के निर्देशक प्रहलाद सिंह, जगदीप सिंह नकई ने किसानों से कहा कि आप लोग नैनो डीएपी, नैनो यूरिया का प्रयोग करके खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ा सकते हैं। जिससे हमारी लागत भी घटेगी और आमदनी बढ़ेगी। नैनो के प्रयोग के बारे में किसानों को प्रेरित किया। सहकारिता के बारे में किसानों को होने वाले फायदे के बारे में बीज विधायन केंद्र के प्रभारी केबी सिंह ने विधिवत जानकारी दी। बीज विधायन केंद्र के अध्यक्ष गुरु प्रसाद त्रिपाठी ने आए हुए सभी किसानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दीन...