प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज। अरैल स्थित बायो सीएनजी संयंत्र में शनिवार को पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख हिमांशु श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि परिसर में 1500 से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। नगर निगम के पर्यावरण अभियंता उत्तम वर्मा ने संयंत्र को 500 पौधे उपलब्ध कराए थे। हिमांशु के अनुसार हरित अभियान के तहत प्लांट को हरा-भरा रखना लक्ष्य है। पर्यावरण के साथ प्लांट में सुरक्षा पार्क स्थापित किया गया है। पार्क में सुरक्षा से संबंधित उपकरणों और सुरक्षित कार्य प्रणाली को दर्शाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.