प्रयागराज, फरवरी 5 -- स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन अब नैनी बाजार में आईसीआईसीआई बैंक के पास संचालित होने लगा है। पहले यह केंद्र सड़वा के पास खुला था। नैनी बाजार के पास स्वास्थ्य केंद्र के खुलने मरीजों को इलाज में अधिक सहूलियत होगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मरीजों की सामान्य जांच, बच्चों का नि:शुल्क टीकाकरण व इलाज की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। नोडल अधिकारी डॉ. रावेन्द्र सिंह के अनुसार कोई भी मरीज इलाज संबंधी सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...