नैनीताल, अप्रैल 8 -- नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने शनिवार देर रात साहस और तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला का जीवन बचाकर मिसाल पेश की। जानकारी के अनुसार रात करीब 11.15 बजे मल्लीताल क्षेत्र के बोट स्टैंड के पास प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी एक महिला सेल्फी लेते समय रेलिंग से फिसलकर नैनी झील में गिर गई। घटना स्थल के समीप पिकेट ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार, आईआरबी के कांस्टेबल मनोहर सिंह तथा चीता मोबाइल टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय नाविकों की मदद से महिला को सुरक्षित झील से बाहर निकाला। जिसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.