प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज। जीआरपी ने सोमवार को नैनी जंक्शन से चार शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नैनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर की गई। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चार चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा व दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया गया कि यह ट्रेनों में यात्रियों के सामान चुराया करते थे। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...