प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज। नैनी औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित दूसरे मियावाकी पार्क की हरियाली लोग करीब से देख सकेंगे। पार्क के अंदर लोगों के आवागमन के लिए मार्ग बनाया जाएगा। नगर निगम औद्योगिक क्षेत्र में पहले पार्क के पास दूसरा मियावाकी पार्क बनाएगा। दूसरे पार्क की लिए योजना बनाई जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में दूसरा मियावाकी पार्क बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने इस साल जनवरी में तीन करोड़ 94 लाख रुपये स्वीकृत किया है। नगर निगम ने सरकार को डीपीआर भेजकर पार्क निर्माण के लिए चार करोड़ 93 लाख रुपये मांगा था। सरकार से राशि स्वीकृति के बाद नगर निगम ने पार्क निर्माण का काम शुरू किया। सरकार ने नैनी औद्योगिक क्षेत्र के साथ प्रदेश के 21 शहरों में मियावाकी पार्क बनाने के लिए 46 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.