रामपुर, फरवरी 14 -- बिलासपुर। नैनीताल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर सरेआम रायफल लहराकर ग्राहक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो के संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। यह मामला रुद्र बिलास चीनी मिल के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप का है। वायरल वीडियो के मुताबिक, दो दिन पहले एक ग्राहक पंप पर तेल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर पंपकर्मी और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पंपकर्मी आपा खो बैठा और केबिन के भीतर रखी रायफल निकाल लाया। उसने सरेराह रायफल लहराते हुए ग्राहक को धमकाया। वहां मौजूद किसी चश्मदीद ने यह पूरी घटना मोबाइल में कैद कर ली, जो अब वायरल हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.