नैनीताल, दिसम्बर 24 -- भवाली, संवाददाता। कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड की ओर से बागेश्वर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नैनीताल से बागेश्वर के लिए केमू बस सेवा आज गुरुवार से संचालित होगी। यात्री नैनीताल से बस में सवार होकर अल्मोड़ा, सोमेश्वर और गिरेछिना जैसे शहरों और कस्बों से होते हुए बागेश्वर तक पहुंच सकेंगे। जानकारी के अनुसार, बस प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे नैनीताल से प्रस्थान करेगी और शाम को लगभग 4.30 बजे बागेश्वर पहुंचेगी। इस सेवा के शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। अधिशासी निदेशक केएमओयू हिम्मत सिंह ने बताया कि बस हल्द्वानी से पहले दिन नैनीताल पहुंचेगी। दूसरे दिन नैनीताल से अल्मोड़ा, सोमेश्वर, गिरेछिना होते हुए बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.