नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- उत्तराखंड में सैलानियों की पसंदीदा जगह नैनीताल रोड पर थार से 360 डिग्री स्टंटबाजी चालक को भारी पड़ गई। जानलेवा स्टंटबाजी कर लोगों की जिंदगी खतरे में डालने वाले कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। काली रंग की थार को सीज कर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस ने आरोपी की स्टंटबाजी का वीडियो भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। घटना गुरुवार देर रात की है। नैनीताल रोड पर एक थार काठगोदाम से आवास विकास के बीच जानलेवा स्टंट करते हुए आई। हद तो तब हो गई जब शहीद स्मारक के सामने पहुंचते ही थार चालक ने करतब दिखाते हुए भयावह स्टंट कर डाला और रांग साइड आकर दूसरी लेन में थार को घुमाने लगा। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.