नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल जिले में 21वीं पशुगणना के तहत अब तक 90 प्रतिशत पशुओं की गणना पूरी हो चुकी है। नैनीताल पशु अस्पताल क्षेत्र में कुल 13 हजार 150 पशुओं की गणना का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 90 प्रतिशत गणना का काम पूरा कर लिया गया है। पशु अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ. हेमा राठौर ने बताया कि गणना के बाद प्राप्त आंकड़ों के आधार पर नई योजनाओं का खाका तैयार किया जा सकेगा। डॉ. राठौर ने यह भी बताया कि ग्रामीण गोसेवक योजना में व्यक्ति अधिकतम 5 लावारिस नर पशुओं को गोद ले सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.