हल्द्वानी, अगस्त 25 -- नैनीताल। नैनीताल एक्वेटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) आगामी 7 सितंबर को वार्षिक कयाकिंग एवं तैराकी प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 8 बजे तल्लीताल स्थित बोट हाउस फांसी गधेरा में होगा। संघ ने प्रतियोगिता को पांच श्रेणियों में बांटा है। इनमें 11 वर्ष से कक्षा 8 तक (बालक-बालिका), कक्षा 9 से कक्षा 12 तक (बालक-बालिका), 18 से 40 वर्ष, 40 वर्ष से अधिक तथा 10 वर्ष से कम आयु वर्ग शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान कयाकिंग के साथ-साथ तैराकी की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। तैराकी में प्रतिभागी ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई, फ्री-स्टाइल और बैकस्ट्रोक जैसी शैलियों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। संघ के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी एवं टीमें अपना पंजीकरण गर्ग एंड संस (मल्लीताल), शंकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.