हल्द्वानी, फरवरी 12 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में 30वें होली महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन को लेकर हुई बैठक में शारदा संघ, नयना देवी मंदिर समिति, राम सेवक सभा, महिला संगठन सहित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों ने भाग लिया।निर्णय लिया गया कि युगमंच के 30वें होली महोत्सव का शुभारम्भ 27 फरवरी को अपराह्न 1 बजे चीर बंधन के साथ किया जाएगा। इसके बाद आमंत्रित टीम द्वारा नयना देवी परिसर में खड़ी होली से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।दोपहर न 3 बजे राम सेवक सभा के रामलीला मंच पर औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें खड़ी बोली गायन के साथ स्कूली बच्चों द्वारा होली गायन प्रस्तुत किया जाएगा। छह दिवसीय महोत्सव 4 मार्च तक चलेगा।इस दौरान विजय कृष्ण, मोहन चंद्र जोशी, ज़हूर आलम, विनोद पांडे, नवीन बेगाना, दिनेश उपाध्याय, मनोज कुमार, अनिल कुमार...