नैनीताल, जनवरी 2 -- नैनीताल। नैनीताल के पुराने घोड़ा स्टैंड में करीब एक साल बाद महिला हाट बाजार लगाई गई है। पर्यटन सीजन को देखते हुए 26 जनवरी तक हाट बाजार लगाने की अनुमति पालिका की ओर से दी गई है। पूर्व में जनवरी 2025 में सड़क चौड़ीकरण के चलते नगर पालिका के समीप स्थित घोड़ा स्टैंड में लगने वाला महिला हाट बाजार को बंद कर दिया गया था। इस हाट बाजार में नैनीताल, खुर्पाताल, भवाली, भीमताल, बेतालघाट आदि क्षेत्रों की महिलाएं पहाड़ी उत्पाद बेचतीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...