नैनीताल, फरवरी 21 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन ड्राइंग एवं पेंटिंग (चित्रकला) की परीक्षा हुई। शहर में बालिका इंटर कॉलेज को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया। इस दौरान पंजीकृत कुल 25 में से 24 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र में ऐशडेल इंटर कॉलेज, बिशप शॉ इंटर कॉलेज और बालिका इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शबनम अहमद ने बताया कि परीक्षा में शामिल छात्राओं के चेहरे पर उत्साह साफ नजर आया। छात्रा नम्रता चंद्रा, खुशबू आर्य, निहारिका सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र सरल था और विद्यालय में पढ़ाए गए लगभग सभी प्रश्न परीक्षा में शामिल थे। कोतवाल हेम पंत ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.