नैनीताल, फरवरी 23 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में रंगों के पर्व होली की शुरुआत सोमवार को भव्य होली जुलूस के साथ हुई। शहर की धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित 30वें फागोत्सव का शुभारंभ होली जुलूस के साथ किया गया, जिसमें महिलाओं, बच्चों, स्कूली छात्रों और बड़ी संख्या में संस्कृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।होली जुलूस तल्लीताल धर्मशाला से प्रारंभ होकर बाजार, डांट और मालरोड होते हुए मल्लीताल स्थित श्रीराम सेवक सभा परिसर पहुंचा, जहां विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ फागोत्सव का शुभारंभ किया गया। जुलूस में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला सांस्कृतिक दलों के साथ भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर मल्लीताल, नैनी पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। सभा प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक...