नैनीताल, जनवरी 31 -- नैनीताल। मल्लीताल बाजार क्षेत्र में हुड़दंग करने पर पुलिस ने 11 पर्यटकों पर चालानी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात मल्लीताल बाजार में राजस्थान से घूमने आए युवक हंगामा करने लगे। लोगों ने इसका विरोध किया तो वह अभद्रता पर उतर आए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें फटकार लगाकर शांत किया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि राजस्थान भीलवाड़ा निवासी महिपाल राठौर, राजू, कमल सिंह, चिराग, अंकुर शर्मा, प्रदीप, बिज्जू शर्मा, अक्षय, राजीव, रणवीर सिंह व विक्रम के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.