नैनीताल, दिसम्बर 16 -- नैनीताल, संवाददाता। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल रवि रंजन की कोर्ट ने स्मैक बरामदगी के मामले में अभियुक्त हेमंत त्रिपाठी को दोषमुक्त कर दिया है। अभियोजन के अनुसार, 22 जुलाई 2021 को पुलिस गश्त के दौरान सूखाताल के पास से हेमंत त्रिपाठी को पकड़ा था। पुलिस का दावा था कि आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से 3.1 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस आधार पर थाना मल्लीताल में केस दर्ज कर विवेचना के बाद 29 अगस्त 2022 को आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने 11 दिसंबर 2025 को निर्णय सुरक्षित रखा। अब सुनाए गए फैसले में कोर्ट ने अभियोजन के साक्ष्यों को अभियुक्त को दोषसिद्ध करने के लिए अपर्याप्त मानते हुए हेमंत त्रिपाठी को आरोप से दोषमुक्त कर दिया। साथ ही यह भी आदेश दिया कि अभियुक्त जमानत पर है और ...