नैनीताल, जुलाई 12 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह चटख धूप के बाद दोपहर को शहर में कोहरा लग गया। जबकि कुछ देर बाद हल्की बारिश भी हुई। करीब एक घंटे की बारिश के बाद शाम के समय में मौसम सामान्य हो गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र नैनीताल से मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे तक एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मार्ग बाधित रहा। जिन्हें खोलने को जेसीबी लगाई गई थी। शाम तक दोनों मार्ग सुचारू कर लिए गए। मौसम विज्ञान विभाग ने शहर में अगले 24 घंटे तक यलो अलर्ट जारी किया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...