नैनीताल, जुलाई 4 -- नैनीताल l सरोवर नगरी में शुक्रवार को सुबह से बादलों के बीच धूप खिली रही। पौने ग्यारह बजे के बाद शहर कोहरे की आगोश में समा गया। दोपहर बाद शहर में झमाझम बारिश रही, जिसके बाद शाम के समय मौसम सामान्य हो गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल का पंगोट-देचौरी मोटर मार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे खोल दिया गया है। मौसम विभाग ने शहर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया l बीते 24 घंटे में शहर में 6.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.