नैनीताल, सितम्बर 6 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में शनिवार को सुबह से ही मौसम सामान्य रहा और धूप खिली रही। दोपहर में कुछ देर हल्की बारिश हुई। बीते 24 घंटों में शहर में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके चलते जिले में 4 राज्य मार्ग और 2 ग्रामीण मार्ग बाधित रहे। जिसमें रामनगर-भंडारपानी, सुयालबाड़ी-ओड़ाखान मार्ग शामिल रहा। जिन्हें खोलने को जेसीबी लगाई हैं। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र नैनीताल के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...